फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच देखने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर..

Fri, 17 Oct 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट मैदान पर होने वाले चौथे एक दिवसीय मैच के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। उपायुक्त सीपालरासु ने मोटर अधिनियम 1988 में प्रद्धत शक्तियों का प्रयोग करते हुए धारा 115 और 117 के तहत एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के दृष्टिगत ट्रैफिक प्लॉन निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन


कांगड़ा से आने वाले समस्त वाहन वाया बगली और गगल रोड से डायवर्ट होकर चैतडू वाया शीला और दाड़ी होते हुए धर्मशाला पहुंचेंगे। रेडक्रास कार्यालय से केसीसी बैंक, शिक्षा बोर्ड, सकोह-चैतडू रोड वन-वे रहेगा। छोटे वाहनों के लिए पुलिस स्टेशन धर्मशाला से चरान खड्ड वाया श्यामनगर मार्ग वन वे रहेगा।

कचहरी अड्डा से आईजी कार्यालय तक वाया जिला परिषद वन वे ट्रैफिक रहेगा। सैनिक विश्राम गृह से राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला तक वन वे ट्रैफिक रहेगा। खन्ना क्लीनिक के सामने पड़ने वाला लिंक रोड सिविल लाइन से कचहरी अड्डा तक जाने वाले वाहनों के लिए वन वे रहेगा।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त दाड़ी आईटीआई पुल से एचपीसीए स्टेडियम तक मार्ग केवल खिलाड़ियों के लिए प्रयोग किया जाएगा। जिला दंडाधिकारी ने लोगों से आग्रह किया है कि मैच के दौरान व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अपना सहयोग दें।

ऐसे पहुंचेंगे वाहन
पठानकोट, कांगड़ा की ओर से जाने वाले वाहन चैतडू़ वाया शीलाचौक होकर धर्मशाला पहुंचेंगे। धर्मशाला से कांगड़ा और पठानकोट जाने वाले वाहन सकोह-गगल होकर गंतव्य तक पहुंचेंगे। पालमपुर से धर्मशाला और धर्मशाला से पालमपुर की ओर चलने वाले वाहन सीधे ही जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें