फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क, लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार

Mon, 28 Apr 2014 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
टूटीकंडी वार्ड के तहत पांजडी की एकता हाउसिंग सोसाइटी ने राजनीतिक पार्टियों के आश्वासनों से तंग आकर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया है।
विज्ञापन


सोसाइटी ने कहा है कि 1999 से एंबुलेंस सड़क का निर्माण करने और पैदल चलने वाले मार्ग की मरम्मत करने की मांग की जा रही है। लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनाव के समय सभी पार्टियों ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि मामला फाइलों में दब गया है।

सोसायटी के तहत 100 लोगों की आबादी है जबकि 60 वोटर। सभी ने सर्वसम्मति से बहिष्कार का फैसला लिया है। राजनीतिक पार्टियों से भी क्षेत्र में प्रचार के लिए न आने की अपील की है।
विज्ञापन


आईएसबीटी टुटीकंडी के नीचे पांजडी में 1999 में एकता को आपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी ने मकान बनाए हैं। लेकिन आज तक इन भवनों तक एंबुलेंस रोड नहीं बन पाया। सोसायटी के प्रधान प्रेम कौशल और महासचिव रघुवीर सिंह ठाकुर का कहना है कि एंबुलेंस रोड बनना तो दूर घरों तक पहुंचने वाले पैदल रास्ते की हालत भी खराब है।

मरीजों को कंधे पर उठाकर सड़क तक ले जाना पड़ता है। सोसाइटी के सदस्यों अशोक डोगरा, यादवेंद्र जोशी, दुर्गेश नैय्यर, रविंद्र विष्ट, विवेक अरोड़ा ने कहा कि एकमत होकर चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया है।

डीसी, कमिश्नर को भेजा पत्र

हाउसिंग सोसाइटी ने लोकसभा चुनाव और आगे होने वाले सभी चुनावों का बहिष्कार करने के फैसले से उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा, कमिश्नर नगर निगम अमरजीत सिंह और स्थानीय पार्षद उमा कौशल को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


सोसाइटी द्वारा राज्य निर्वाचन अधिकारी को भी इस संदर्भ में भेजा जाएगा। सोसाइटी का कहना है कि विवश होकर यह फैसला लेना पड़ा है। सोमवार को कमिश्नर को पत्र सौंपने के बाद नींद में सोया नगर निगम हरकत में आया है। दोपहर बाद नगर निगम की भवन एवं मार्ग शाखा के कर्मी मौके पर गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें