फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागीचों में अपशिष्ट न जलाने को लेकर धूआं मिटाओ, सेब बचाओ अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागीचों में अपशिष्ट न जलाने का आग्रह
विज्ञापन

बागवानों को छुवारा वैली सोसायटी कर रही जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सेब के बागीचों में अपशिष्ट जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को लेकर बागवानों को जागरूक करने के लिए शिमला जिले की छुवारा वैली एप्पल सोसायटी ने सोशल मीडिया पर धूआं मिटाओ, सेब बचाओ अभियान शुरू किया है।
सोसायटी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि हर साल बागवान सर्दियों में अपने बागीचों का कचरा बागीचों में ही आग के हवाले कर देते हैं इससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि सेब की फसल भी प्रभावित होने का खतरा है। सर्दियों में सेब के पौधों को पर्याप्त चिलिंग ऑवर्स की जरूरत होती है लेकिन बड़े पैमाने पर बागीचों में धुआं करने से तापमान में बढ़ोतरी होने पर समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बागवानों से बागीचे के अपशिष्ट जैसे झाड़ियां, पेड़ों की टहनियां, शाखाएं आदि को जमाकर खाद बनाने की सलाह दी है। ऐसा करने से बागीचों में रासायनिक खादों का अधिक इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। संजीव ठाकुर ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये बागवानों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में जितनी भी बैठकें होंगी उनमें भी बागवानों को धूआं मिटाओ, सेब बचाओ अभियान को लेकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें