फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदसलूकी करने के आरोपों पर पंचायत सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम किरण भड़ाना ने की कार्रवाई, बिना चार्ज दिए छुट्टी करने से सहित लगे हैं कई आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के उपमंडल रामपुर ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव नारायण सिंह को प्रतिनिधियों से बदसलूकी करने के आरोप पर निलंबित कर दिया है। रामपुर ब्लॉक के लालसा पंचायत में सचिव की तैनाती थी।
सचिव पर प्रधान, उपप्रधान से बदसलूकी करने, पंचायत कार्यों को संचालित न करने, तबादला होने पर चार्ज हैंड ओवर किए बिना छुट्टी करने, बोर्ड से मंजूर हुए बिना मेडिकल लीव करने आदि के आरोप लगे हैं। इसके खिलाफ सालों से तीन विभागीय कार्यवाही चल रही है। इसी में से एक जांच में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी किरण भड़ाना ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कार्रवाई की जद में आने वाले सचिव को खंड कार्यालय में अटैच किया है। अधिकारी की कार्रवाई से पंचायत सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है। 3 साल से कार्रवाई में मनमानी करने वाले कर्मियों और अफसरों में खलबली मची हुई है। सूत्रों के मुताबिक जिले के अन्य ब्लॉकों के पंचायत और पंचायत सचिवों पर भी निलंबन की तलवार लटकी हुई है।
विज्ञापन

लापरवाही करने वाले नपेंगे : किरण
एडीसी किरण भड़ाना ने कहा कि पंचायत कार्यों में लापरवाही बरतने पर सचिव को निलंबित किया है। जांच के दौरान सचिव ने खुद बदसलूकी की गलती मानी है। लेकिन सचिव के बार-बार के दुर्व्यवहार, पंचायत कार्यों को संचालित न करने और विभागीय आदेशों की अवहेलना करने के बाद इसे निलंबित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें