फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबाजार के लोगों को मिला ओपन जिम पार्क

विज्ञापन
शिमला के गंज बाजार में ओपन जिम का उद्घाटन करते शहरी मंत्री सुरेश भारद्वाज। - फोटो : SHIMLA CITY
विज्ञापन
शिमला। शहर के रामबाजार वार्ड के लोगों को ओपन जिम की सुविधा वाले पार्क की सौगात मिल गई है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वीरवार को गंज में बने वार्ड के पहले ओपन जिम पार्क का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

दस लाख रुपये की लागत से तैयार किए इस छोटे पार्क में लोगों को व्यायाम के लिए जिम की कुछ मशीनें भी लगाई गई हैं। इसके अलावा मंत्री ने सब्जी मंडी के पास बने वार्ड कार्यालय का भी उद्घाटन किया।
पांच लाख रुपये की लागत से यह कार्यालय तैयार किया है। लोगों को अब यहीं से पार्षद की ओर से जारी किए जाने वाले प्रमाणपत्र मिलेंगे।
इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस पार्षद सुषमा कुठियाला ने मंत्री से अनाज मंडी के कारोबारियों की सुविधा के लिए एक लोडिंग प्वाइंट बनाने की मांग भी की। मंत्री ने निगम को निर्देश दिए कि जल्द लोडिंग प्वाइंट का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि डीडीयू अस्पताल के पिछली तरफ पहाड़ी पर एक और पार्क बनाया जा रहा है। इसमें भी जिम की सुविधा दी जाएगी। जिम के पास ही दस गाड़ियों की पार्किंग भी बनाई जा रही है। इसके टेंडर कॉल कर दिए हैं। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि उनके लिए सभी वार्ड बराबर हैं।
सब्जी मंडी में जल्द बनेगा निगम का दफ्तर
शहरी विकास मंत्री ने स्मार्ट सिटी के तहत सब्जी मंडी में बन रहे नगर निगम कार्यालय और कर्मचारियों के आवासों का काम भी जल्द शुरू करने को कहा है। इस मौके पर मेयर सत्या कौंडल, उपमहापौर शैलेंद्र चौहान, पार्षद बिट्टु कुमार, आनंद कौशल, कुसुमलता ठाकुर, संजीव ठाकुर, जसविंद्र सिंह, संजीव सूद और राजेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें