यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण (आरसीटी) ने पगोग पंचायत में 40 लोगों को स्वरोजगार के टिप्स दिए। इन्हें आचार, मुरब्बा, चटनी, चाइनीज फूड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षणार्थियों को होटल होली डे होम लाकर भी खाना बनाने की जानकारी दी गई। 15 दिन तक चले इस शिविर के अंतिम दिन पंचायत प्रधान काशी राम की अध्यक्षता में बैठक भी की गई।
बैठक में आरसीटी के निदेशक जेसी शाडिल के अलावा पंचायत के सदस्य भी उपस्थित रहे। ट्रेनर हरमीत कौर ने कहा कि लोग घर बैठे स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इससे अच्छी खासी आय भी हासिल की जा सकती है।