फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम सर कंडक्टर सो रहा है, किराया कौन लेगा?

Thu, 31 Jul 2014 02:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू शिमला से ओल्ड बसस्टैंड के लिए चलने वाली एचआरटीसी की बस को लेकर वीरवार को बड़ा हंगामा हुआ। लोग बेसब्री से बस चलने का इंतजार कर रहे थे मगर का कोई अता पता नहीं था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह बस सुबह 7 बजकर 20 मिनट न्यू शिमला सेक्टर तीन से ओल्ड बसस्टैंड की ओर रवाना होती है। रोज की तरह वीरवार को भी बस स्कूली छात्रों और नौकरी पर जा रहे लोगों से भर गई।

लेकिन बस के चलने का समय होने पर भी चालक ने बस स्टार्ट नहीं की। पता चला कि कंडक्टर नहीं है। जब चालक से पूछा गया तो जवाब मिला कि कंडक्टर सो रहा है। इस पर बस में बैठे लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया।
विज्ञापन


लोगों ने आरएम लोकल समेत बस अड्डा प्रभारी को भी संपर्क किया लेकिन फोन नहीं मिले। बाद में एक महिला ने डीएम ट्रैफिक को फोन लगाया और पूरी बात बताई। इसके बाद डीएम ने तुरंत चालक को बस चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि चालक ही पूरा पैसा देगा और कोई सवारी किराया नहीं देगी। इसके बाद बस बिना कंडक्टर ही शिमला के लिए रवाना हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें