हैरानी इस बात की है कि तीन दिन से मौसम साफ रहने के बाद भी लोक निर्माण विभाग सड़कों से बर्फ हटाने का काम पूरा नहीं कर सका है। लिहाजा, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर, विनोद ठाकुर आदि ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को सड़क खोलने के लिए कहा जा चुका है लेकिन, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों ने चेताते हुए कहा कि यदि जल्द क्षेत्र की सड़कें नहीं खोली गईं तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उधर, विभाग के अधिशासी अभियंता रतन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें खोलने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि हरिपुरधार के समीप सड़क पर जेसीबी मशीन लगाई गई है। जेसीबी मशीन में मरीज को हरिपुरधार पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि सोलन-मीनस सड़क को बहाल कर दिया गया है।