फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती: सबसे तेज दौड़े सुनील, इतने मिनट में पूरी की 1600 मीटर की दौड़

Sat, 11 Jan 2020 04:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
सुनील काे सम्मानित करते डीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के इंदिरा स्टेडियम ऊना में नौ जनवरी से चल रही सेना भर्ती में सुजानपुर टीहरा के सुनील कुमार ने अब तक की सबसे तेज दौड़ लगाई। जंगलबैरी में रहने वाले सुनील ने 1600 मीटर दौड़ मात्र 5.02 मिनट में पूरी की। यह अब तक की भर्ती प्रक्रिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सबसे तेज धावक सुनील कुमार को उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने शनिवार को इंदिरा स्टेडियम में सम्मानित किया और उन्हें सेना भर्ती के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी, कर्नल सतीश कुमार सहित अन्य सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। डीसी ने सुनील कुमार को बधाई दी और कहा कि हिमाचल में प्रतिभा की कमी नहीं है। प्रतिभाशाली युवाओं को केवल मार्गदर्शन की आवश्यकता है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दूसरे युवाओं को भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा, जिससे वे समाज के सामने मिसाल बनें और अन्य युवा भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।

विज्ञापन

624 युवक ही पार कर पाए मैदान की बाधा

स्थानीय इंदिरा मैदान में चल रही सेना भर्ती के तीसरे दिन हमीरपुर और ऊना जिले के 4124 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। इनमें 3532 युवाओं ने मैदान में रिपोर्ट की। 624 युवा ही मैदान की बाधा पार कर पाए। कड़ाके की ठंड में भी सेना में भर्ती होने आए युवाओं में जोश की कमी नहीं दिखी। सेना भर्ती के लिए मैदान में एंट्री को देर रात से ही युवाओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। कड़ाके की ठंड के बीच युवाओं ने सेना भर्ती के लिए दौड़ में खूब पसीना बहाया। 1600 मीटर दौड़ में 75 प्रतिशत युवाओं की सांसें फूल गईं।

मैदान में पहुंचे 3532 युवाओं में से मात्र 624 युवा ही मैदान की बाधा पार कर पाए। दौड़ पूरी करने के बाद पुल-अप और जिगजैग बैलेंस और लांग जंप की प्रक्रिया से गुजरने के बाद मापदंड पूरा करने वाले युवाओं की मेडिकल प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उधर, सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल सतीश कुमार ने बताया कि तीसरे दिन 4124 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। इनमें 3532 युवाओं ने सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाई। उन्होंने बताया कि 3532 युवाओं में से 624 युवाओं ने दौड़ पूरी की है। कर्नल सतीश कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया अभी जारी है। सेना भर्ती को लेकर पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। युवा दलालों के चक्कर में न आएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें