फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोगों को त्योहारी सीजन में तीसरे दिन मिल रहा है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर भी राहत नहीं दे पाया नगर निगम
विज्ञापन

परियोजना से पानी की सप्लाई कम से बढ़ी समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। त्योहारी सीजन के बीच शहरवासियों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अभी भी तीसरे दिन पानी मिल रहा है। ऐसे में शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाले लोगों में रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कम से कम त्योहारों में तो पानी की सप्लाई नियमित दें। हालांकि दूसरी ओर कंपनी का दावा है कि परियोजना से पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई मिल रही है। शहर में विभिन्न परियोजनाओं से पानी की आपूर्ति होती है लेकिन इन दिनों गुम्मा से पानी की सप्लाई कम आ रही है। ऐसे में पानी की आपूर्ति सामान्य से काफी कम होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस वजह से सेंट्रल जोन के रुल्दूभट्टा, लोअर बाजार, कृष्णानगर, लक्कड़ बाजार के शांकली, चौड़ा मैदान जोन में घोड़ा चौकी, बालूगंज, चक्कर के अलावा छोटा शिमला जोन के तहत कसुम्पटी बाजार, ऐरा होम और खलीनी जैसे इलाकों में पानी की सप्लाई तीसरे दिन मिल रही है। शहर के कई हिस्सों में टैंकरों पर निर्भरता बढ़ गई है। लोगों ने कंपनी से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। त्योहारी मौसम में पानी की कमी से त्योहार का उल्लास फीका पड़ रहा है। रिज मैदान पर पानी के टैंकर भरकर शहर के विभिन्न इलाकों में भेजे गए हैं। यह टैंकर चक्कर और टूटीकंडी भी भेजे गए हैं। हालांकि तर्क दिया जा रहा है कि यह टैंकर मांग के अनुरूप भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें