फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ऑकलैंड हाउस स्कूल के समर्थ ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में जूनियर सेक्शन के स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। चेस स्पर्धा में अंडर-18 श्रेणी में समर्थ गुप्ता ने गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक्स, योग, स्कूटी रश रैली और मिनी मैट मैराथन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर बौद्धिक खेल चेस का भी आयोजन किया गया। चेस में समर्थ गुप्ता के साथ टीम बी (अंडर-18) ने राज्य स्तर पर सेकंड बोर्ड पुरस्कार और राष्ट्रीय स्तर पर 7वां स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में भराड़ी वार्ड की पार्षद मीना चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य रूबन टी जॉन ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें