फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढली मंडी में सेब से महंगी बिकी नाशपाती

विज्ञापन
Peas got a higher rate
विज्ञापन
हॉफ रेड नाशपाती को मिले 125 रुपये प्रति किलो रेट, टाइडमैन सेब बिका 90 रुपये किलो
विज्ञापन

मेयर के बगीचे से मंडी बिकने पहुंची थी नाशपाती
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला की ढली मंडी में वीरवार को हॉफ रेड किस्म की नाशपाती 1500 रुपये हॉफ बॉक्स के रिकॉर्ड दाम पर बिकी। इसके अलावा टाइडमैन सेब को 1800 रुपये प्रति पेटी रेट मिला। शिमला शहर की मेयर सत्या कौंडल के बगीचे से नाशपाती के 50 हाफ बॉक्स बिकने के लिए मंडी पहुंचे थे।
ढली मंडी की हरीश फ्रूट कंपनी (एचएफए 43) के संचालक हरीश ठाकुर ने बताया कि ठियोग की टिक्कर पंचायत के कुठार से शिमला की मेयर सत्या कौंडल के बगीचे की हॉफ रेड किस्म की नाशपाती 1500 रुपये हाफ बॉक्स के रेट पर बिकी है। 12 किलो के बाक्स को 125 रुपये प्रति किलो रेट मिले हैं। बढ़िया साइज के चलते इसे रिकॉर्ड रेट मिले हैं।
विज्ञापन

ठियोग के टयाली के बागवान का टाइडमैन सेब 1800 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका है। यह बीस किलो पेटी थी। मुंबई के खरीददार ने इसे खरीदा है। बढ़िया माल को मंडी ने इन दिनों अच्छे रेट मिल रहे हैं। टाइडमैन सेब लेकर मंडी पहुंचे ठियोग की टियाली पंचायत की बागवान रामजीदास भारद्वाज ने बताया कि नहौल पंचायत में उनका बगीचा करीब 5500 फीट की ऊंचाई पर है। बागीचे में अर्ली वैरायटी के करीब पंद्रह सौ पेड़ हैं। पिछले साल उनका 13 पेटी टाइडमैन सेब 1300 रुपये बिका था, इस बार 50 पेटी का बड़ा लॉट था इसलिए रेट 500 रुपये प्रति पेटी अधिक मिला है।
मेयर के पति को बागवानी का शौक
नगर निगम की मेयर सत्या कौंडल ने बताया कि ठियोग की टिक्कर पंचायत के तहत कुठार में उनका 25 बीघा का बगीचा है, जिसमें नाशपाती के 1000 और सेब की स्पर किस्म के करीब 2000 पेड़ हैं। इस साल नाशपाती का पहला सैंपल तैयार हुआ है, जो वीरवार को ढली मंडी में 1500 रुपये हॉफ बॉक्स के रेट पर बिका है। भूपसिंह कौंडल को बागवानी का शौक है। पति और बच्चे बगीचे की देखरेख करते हैं, केयर टेकर भी रखे हैं। समय मिलने पर वह भी बागीचे के काम के लिए कुठार जाती हैं। शिमला में मेयर की जिम्मेवारी के कारण उन्हें बागीचे जाने का कम ही मौका मिलता है।
विज्ञापन

2400 रुपये पेटी बिकी
कुमारसैन की नाशपाती
ढली मंडी में वीरवार को कुमारसैन के नीतीश आचर्ड्स की नाशपाती 2400 रुपये पेटी के रेट पर बिकी। बागवान कर्मचंद कश्यप के बेटे राजेश कुमार ने बताया कि 48 पेटियों का लॉट बेचने के लिए लाए थे। पिछले साल नाशपाती को 1600 रुपये पेटी रेट मिले थे। इस बार 800 रुपये अधिक 2400 रुपये प्रति पेटी रेट मिले हैं। ढली मंडी की एम ट्रेडिंग कंपनी 11 नंबर के संचालक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि नाशपाती पर ओलों की मार नहीं थी, साइज, ग्रेडिंग और पैकिंग बढ़िया थी जिसके चलते रिकार्ड 2400 रुपये रेट मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें