फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर! राशन डिपो में अब आपको मिलेगी ये दालें

Sun, 17 May 2015 08:52 AM IST
धर्मेंद्र पंडित/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्रिमंडल से मुहर लगी तो जून महीने से प्रदेश भर के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को नई दालें मिलेंगी। खाद्य आपूर्ति निगम 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने से राजमा, काबूली चना और रौंगी देने की तैयारी में है। निगम ने जिन 9 दालों के शॉर्ट टेंडर किए थे, उनमें इन तीन दालों के रेट सबसे कम आए हैं।
विज्ञापन


निगम ने कंपनियों के रेट का खाका तैयार कर लिया है। यह तीन दालें टॉप में हैं। अब मामला कैबिनेट में जाएगा। यह पहली बार होगा कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को रौंगी और राजमा की दाल दी जा रही है। निगम ने दालों के लिए शॉर्ट टेंडर किए थे। इन टेंडरों को 14 मई को खोला गया। इसमें करीब 9 कंपनियों ने हिस्सा लिया। निगम ने जिन 9 दालों के टेंडर किए थे, उनमें रौंगी, राजमा, काबूली चना, दाल चना, माश, मलका, मसर, काला चना आदि शामिल थे।

राजमा का फीडबैक ठीक नहीं- खाद्य आपूर्ति निगम के मुताबिक राशनकार्ड उपभोक्ताओं से लिए गए फीडबैक में राजमा को ज्यादातर लोग पसंद नहीं करते हैं। इधर निगम के पास इस दाल का रेट कम आया है। ऐसे में सरकारी स्तर पर इस दाल को बदला भी जा सकता है। दूसरे प्रदेश में राजमा की 20 क्वालिटी हैं। इनमें से कौन सी राजमा दी जानी हैं, इस पर निर्णय लेना भी मुश्किल है।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने बताया कि खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों के टेंडर खोल दिए हैं। निगम ने रेट वाइज लिस्ट तैयार की है। प्रदेश में दालों का शेड्यूल बदला जाना है। फाइल अभी नहीं आई है। अंतिम निर्णय कैबिनेट में लिया जाना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें