फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद दूर हुआ संकट, पहुंची सस्ती चीनी की सप्लाई

Sat, 05 Aug 2017 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने बाद चीनी का संकट दूर हो गया है। जिला शिमला और कांगड़ा में चीनी की सप्लाई पहुंच गई है। रविवार को हिमाचल के तकरीबन सभी गोदामों में सप्लाई पहुंच जाएगी। सोमवार से उपभोक्ताओं को चीनी मिलनी शुरू हो जाएगी। सरकार ने बीते जून महीने से चीनी देने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


लोगों को उनका पुराना कोटा भी दिया जाएगा। प्रति उपभोक्ता को 500 ग्राम के हिसाब से चीनी आवंटित की जाएगी। हिमाचल में राशनकार्ड उपभोक्ताओं की संख्या साढ़े अठारह लाख है। केंद्र से चीनी की सब्सिडी बंद होने के बाद प्रदेश सरकार ने खुद अपने स्तर पर उपभोक्ताओं को चीनी देने का फैसला लिया था।

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने हरियाणा की सरकारी एजेंसी को चीनी आवंटन का ठेका दिया है। इस महीने के अंत तक उपभोक्ताओं को यह चीनी सप्लाई करेगी।
विज्ञापन


उसके बाद प्रदेश सरकार नए सिरे से चीनी के टेंडर आमंत्रित करेगी। खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि सरकार ने चीनी की सप्लाई के साथ साथ 6 दालों के टेंडर को मंजूरी दे दी है। इसी महीने से उपभोक्ताओं को पसंद की दालें दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें