इन रोगों से संबंधित किसी भी मरीज को सबसे पहले मेडिसिन विभाग में दिखाना अनिवार्य किया गया है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर मरीज की संपूर्ण जांच कर उसकी स्थिति का आकलन करेंगे। यदि जांच में यह पाया जाता है कि मरीज का इलाज एम्स विलासपुर में उपलब्ध मेडिसिन या जनरल सर्जरी सेवाओं के माध्यम से संभव है, तो उसे बाहर रेफर नहीं किया जाएगा। यदि मरीज की बीमारी ऐसी होती है, जिसके लिए उच्च संस्थान में विशेष जांच, सर्जरी या विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता है और मरीज स्वयं दिल्ली एम्स जाने के लिए सहमति देता है, तो उसे विशेष रेफरल काउंटर के माध्यम से आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।