फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मलबे के बीच से पैदल चलकर चमियाना अस्पताल पहुंचे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर सड़क पर गिरते रहे पत्थर-मिट्टी
विज्ञापन

मरीजों के साथ डॉक्टरों को भी चलना पड़ा पैदल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना की सड़क मंगलवार सुबह करीब 11 बजे भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गई। मलबा और बड़े पत्थर सड़क पर गिरने से एंबुलेंस तथा अन्य वाहन बीच रास्ते में फंस गए।


मरीजों, तीमारदारों, अस्पताल में ड्यूटी के लिए जा रहे डॉक्टरों तथा नर्सों को मजबूरन जोखिम उठाकर मलबे के बीच से पैदल चलकर अस्पताल पहुंचना पड़ा। दिनभर बीच-बीच में पहाड़ी से पत्थर भी गिरते रहे जिससे हालात और खतरनाक बने रहे। कई गंभीर मरीजों को तीमारदारों ने हाथ से पकड़कर और स्ट्रेचर के सहारे अस्पताल पहुंचाया। बुजुर्गों और बच्चों को मलबे से निकालने में भारी परेशानी हुई। लोक निर्माण विभाग ने मौके पर मशीनरी लगाकर मलबा हटाने का प्रयास शुरू किया लेकिन लगातार हो रही बारिश और नमी के चलते सड़क बहाली का काम बेहद धीमी गति से चला। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से इस सड़क पर आवाजाही करने से बचने की सलाह दी है। चमियाना अस्पताल तक पहुंचने वाला यही मुख्य मार्ग है। ऐसे में मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार भूस्खलन होता है और सरकार को स्थायी समाधान निकालना चाहिए। शाम को सड़क को पूरी तरह बहाल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल हर रोज आते हैं हजारों मरीज
अटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रोजाना हजारों मरीज न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी और सीटीवीएस के मरीज ओपीडी तथा ऑपरेशन के लिए आते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण इन मरीजों का अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें