पिछले करीब एक माह से अस्पताल में भर्ती एक मरीज उसकी देखभाल करने वाली नर्स पर ही फिदा हो गया। बात यहां तक पहुंच गई कि युवक ने प्रशिक्षु नर्स को प्रपोज कर डाला, जिस पर नर्स भड़क उठी और उसने उसे शादी से दो टूक इंकार कर दिया।
युवक को यह बात पसंद नहीं आई। नर्स से शादी करने के चक्कर में वह अस्पताल से निकल कर उसके प्रशिक्षण संस्थान में पहुंच गया और वहां अपने साथियों के साथ जमकर हंगामा किया। सबके सामने कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है।
युवक और उसके साथियों का हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस तक को बुलाना पड़ गया। बाद में पुलिस ने सभी युवकों को हिरासत में ले लिया।