फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की चौथी मंजिल से कूद गया मरीज, मौत

Wed, 18 Apr 2018 08:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। सोमवार आधी रात को हुई इस घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना तुरंत टांडा पुलिस चौकी को दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कपिल कुमार (26) निवासी एरला बड़ोह मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसे टांडा उपचार के लिए लाया गया था।

इसके बाद वह अस्पताल में उपचाराधीन था। एसएचओ कुलदीप राज ने बताया कि घटना सोमवार आधी रात की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें