प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से रामपुर के रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मरीज को दो दिन पहले अस्पताल में दाखिल किया था। सुबह के वक्त इसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉ. राहुल गुप्ता ने मरीज की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक अस्पताल में पंद्रह मरीजों की मौत हो चुकी है।