फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा तक जाने वाली समदो-काजा-ग्रांफू सड़क पर पेचवर्क शुरू, जल्द शुरू होगी टारिंग

Thu, 18 Jun 2020 06:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
समदो-काजा-ग्रांफू सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 चीन शासित तिब्बत सीमा तक जाने वाली 250 किलोमीटर लंबी समदो-काजा-ग्रांफू सड़क का सर्वे पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से अपने अधीन ले लिया है। सेना के जवानों को आने-जाने में दिक्कत न हो, इसलिए इन दिनों पेचवर्क का काम शुरू कर दिया है।हालांकि, टारिंग में देरी को लेकर सरकार ने बीआरओ को पत्र लिखकर सड़क का सारा रिकॉर्ड मांगा है।

विज्ञापन


साथ ही लेबर विवाद को सुलझाने के लिए भी कहा है।  सरकार का कहना है कि बीआरओ लेबर को लोक निर्माण विभाग को दे या वहां से हटा ले। केंद्र सरकार इस सड़क को लेकर काफी गंभीर है। प्रदेश सरकार को जल्द एस्टिमेट बनाने को कहा है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ भुवन शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार इस सड़क को लेकर काफी गंभीर है। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। बीआरओ से इस सड़क का रिकॉर्ड मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें