फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result: कला संकाय में सुशांत चौहान ने हासिल किया दूसरा स्थान

Thu, 18 Jun 2020 05:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
सुशांत चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिले में राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन के छात्र सुशांत चौहान ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कला संकाय में प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्राइवेट स्कूल की अपेक्षा सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करते हुए सुशांत चौहान ने 12वीं में 500 में से 498 (97.8) अंक प्राप्त किए हैं। सुशांत के अंग्रेजी व राजनीतिक शास्त्र में ही नंबर कटे। अन्य सभी विषयों में उन्होंने 100 में 100 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन




सुशांत की इस सफलता पर स्कूल व घर में खुशी का माहौल है। सुशांत चौहान के पिता भूपेंद्र सिंह चौहान उच्च शिक्षा विभाग नाहन में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता ममता देवी गृहिणी हैं। गौरतलब रहे कि हाल में आए 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुशांत के भाई शगुन ने भी प्रदेश भर में सातवां स्थान हासिल किया है। सुशांत चौहान ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई के घंटे तय नहीं करता था।

उसका ध्यान सिलेबस कवर करने पर रहा। सुशांत चौहान ने अपने भविष्य को लेकर अभी लक्ष्य भी तय नहीं किया है।  सुशांत अभी उच्च शिक्षा हासिल करने पर ही ध्यान देना चाहते हैं। इसके लिए वह दिल्ली विवि में दाखिला लेना चाहते हैं। सुशांत चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। विशेषकर माता ममता देवी को। उन्होंने बताया कि उसकी मां उनका बहुत ख्याल रखती है, जिसकी बदौलत वह पढ़ाई में ध्यान दे पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें