फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच बसों में सफर करने लगे हिमाचल के लोग, बढ़ने लगी ऑक्यूपेंसी

Thu, 11 Jun 2020 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होने लगा है। घर से कार्यालय और एक जिले से दूसरे जिले तक लोग बस में सफर करने लगे हैं। हिमाचल में 1 जून से परिवहन सेवा शुरू हुई है। 10 दिन के भीतर यात्रियों की ऑक्यूपेंसी 10-12 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, प्रदेश में अभी कम संख्या में सरकारी बसों को चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


जिन रूटों पर सवारियां नहीं हैं, वहां बसें नहीं भेजी जा रही हैं। लंबे रूटों पर 60 की बजाय 30 से 38 प्रतिशत सवारियों के साथ बसें रवाना हो रही हैं। निगम प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अधिकतर सभी लंबे रूटों पर एक से दो बसें रोजाना भेजी जा रही हैं, जिससे अधिकतर जिले कवर हो रहे हैं।

लंबे रूटों में सवारियों का आंकड़ा पिछले एक सप्ताह के मुकाबले अधिक बढ़ा है। शुरुआती दिनों में दो से तीन सवारियां जा रही थीं, वहीं अब यह बढ़कर 10 से 15 हो गई हैं। वहीं, किसी रूट पर तो 30 से 40 सवारियां भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जा रही हैं। मौजूदा समय में 3300 बसों में से प्रदेश में 1150 बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। जिनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें