फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: विजिलेंस जांच में चार वाहनों के यात्री माल कर प्रमाण पत्र मिले फर्जी, केस दर्ज

Fri, 25 Nov 2022 10:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

अंब तहसील के तहत चार पुराने व्यवसायिक वाहनों के यात्री एवं माल कर प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। विजिलेंस की जांच में यह खुलासा हुआ है। जांच पड़ताल के बाद विजिलेंस थाना ऊना में चार वाहन मालिकों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अंब तहसील के तहत चार पुराने व्यवसायिक वाहनों के यात्री एवं माल कर प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। विजिलेंस की जांच में यह खुलासा हुआ है। जांच पड़ताल के बाद विजिलेंस थाना ऊना में चार वाहन मालिकों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना विजिलेंस ऊना में एक शिकायत पत्र अजय शर्मा निवासी ग्राम कटोहड़ खुर्द तहसील अंब जिला ऊना से क्षेत्रीय लाइसेंस कार्यालय अंब के कर्मचारियों के खिलाफ जांच के लिए मिला था। शिकायतकर्ता ने कर्मचारियों पर उच्चाधिकारियों व अन्य लोगों की मिलीभगत से पुराने व्यवसायिक वाहनों के पंजीकरण और लाइसेंस के मेडिकल सर्टिफिकेट में फर्जी दस्तावेज लगाकर राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


इस पर विजिलेंस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान क्षेत्रीय लाइसेंस कार्यालय अंब से पुराने व्यवसायिक वाहनों के पंजीकरण का वर्ष 2015 से 2020 तक का रिकॉर्ड प्राप्त किया। जांच में पता चला कि पुराने व्यवसायिक वाहनों के पंजीकरण के लिए आवश्यक यात्री और माल कर (पीजीटी) प्रमाण पत्र आबकारी विभाग से संबंधित है। इस कर का भुगतान क्षेत्रीय लाइसेंस कार्यालय अंब में जमा नहीं किया जाता है। राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय अंब से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार चार वाहनों के यात्री एवं माल कर प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।  

वाहन मालिक ही यात्री एवं माल कर प्रमाण पत्र व अन्य संबंधित दस्तावेज पंजीकरण फ़ाइल के साथ लगाने के लिए जिम्मेदार होता है। विजिलेंस जांच में चार वाहन मालिकों द्वारा पुराने व्यवसायिक वाहनों के पंजीकरण के लिए जाली प्रमाण पत्र लगाकर राज्य सरकार को 1,19,715 रुपये के राजस्व नुकसान होना पाया गया है। विजिलेंस ने मनिंद्र सिंह निवासी चलेट, रियाज मोहम्मद निवासी अलोह, गुरशाल सिंह निवासी बडोह और राजिंद्र सिंह निवासी कलोह तहसील अंब जिला ऊना के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के अधीन आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक नॉर्थ रेंज विजिलेंस धर्मशाला बलबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें