इंदिरा गांधी इंडोर खेल परिसर शिमला
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में करवाई गई नेशनल जूडो ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता में 116 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन्हें जूडो ब्लैक बेल्ट और डिग्री से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर से 143 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 116 ने प्रतियोगिता जीती। हिमाचल का परिणाम 100 फीसदी रहा। हिमाचल से 13 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता जीती। नेशनल जूडो ब्लैक बेल्ट एक शॉ दान में 98 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 85 ने प्रतियोगिता जीती। पहला स्थान हिमाचल की मधु बाला ने हासिल किया। मधु ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरा स्थान हरियाणा के लकी ने 79.50 प्रतिशत अंक लेकर और तीसरा हरियाणा के अरविंद यादव और पंजाब के कर्मजोत सिंह ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाया।
ब्लैक बेल्ट दो नी दान में 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 28 ने प्रतियोगिता पास की। प्रथम उत्तर प्रदेश से तरुणा शर्मा, द्वितीय हरियाणा से पवन और जम्मू और कश्मीर से दानिश, तृतीय स्थान सीआरपीएफ से निर्मता जोशाी ने प्राप्त किया। ब्लैक बेल्ट तीन सन दान में तीन प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता जीती। पहला स्थान हरियाणा से रितु, दूसरा उत्तर प्रदेश से दीपक कुमार और तीसरा पंजाब से दिनेश कुमार ने पाया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका शैलेष तिलक टेक्निकल आब्जर्वर परीक्षक, जेजी शर्मा, जीवन कुमार शर्मा, तीज कुमार पहाडे, किशोर कुमार, सुनित सिंह, अनीता चानु, एन नागार्जु, राजन सीएच, विवेक ठाकुर, अरुण निभाई। हिमाचल जूड़ो संघ के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को जूडो ब्लैक बेल्ट और डिग्री से नवाजा जाएगा। कहा कि हिमाचल से 13 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता जीती। इससे हिमाचल में जूडो का बढ़ावा मिलेगा।