फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश-अंधड़ चलने का अलर्ट, ऊना में 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Thu, 04 May 2023 10:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 6 और 7 मई को बारिश-अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शुक्रवार रात से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। 
विज्ञापन
हिमाचल में दो दिन बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को धूप खिली। मौसम साफ रहने से ऊना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 6 और 7 मई को बारिश-अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शुक्रवार रात से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। गुरुवार को अटल टनल रोहतांग और शिंकुला दर्रा वाहनों की आवाजाही के बहाल हो गया। बर्फबारी से बंद शिंकुला दर्रा को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बहाल किया। तीन दिन बाद दर्रा के खुलने से लाहौल के दारचा में फंसे 250 प्रवासी कामगारों समेत 497 लोगों को 60 वाहनों में लाहौल से जांस्कर के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


कुल्लू-लगवैली सड़क पर बुधवार रात को हुए भारी भूस्खलन से लगघाटी की 12 पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। गुरुवार को विभागीय मशीनरी सड़क बहाल करने में डटी रही, लेकिन बड़ी चट्टानें और आधी सड़क के टूटने से शाम 5:00 बजे तक भी सड़क वाहनों के लिए बहाल नहीं हो सकी। किन्नौर जिले के काफनू में कृष्ण लाल के मकान पर बुधवार रात को पहाड़ी से चट्टानें गिर गईं। परिवार ने भाग कर जान बचाई और रिश्तेदार के पास रात गुजारी। मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। गुरुवार को शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में गुरुवार को बारिश नहीं हुई। हमीरपुर में अधिकतम तापमान 31.5, कांगड़ा-बिलासपुर में 28.0, चंबा में 27.5, मंडी में 27.4, नाहन में 25.3, सोलन में 24.5, धर्मशाला में 24.0, मनाली में 19.4 और शिमला में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें