अरविंद दिग्विजय नेगी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सीआईडी का जिम्मा
शिमला। प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को पदोन्नति के बाद डीआईजी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और सीआईडी शिमला का जिम्मा सौंपा है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे कमांडेंट हिमाचल प्रदेश प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा रोहित मालपानी को पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम नियुक्त किया है। पुलिस अधीक्षक जिला कुल्लू के पद से पुलिस मुख्यालय के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे कार्तिकेय गोकुलचंद्रन को कमांडेंट तृतीय आईआरबी पंडोह जिला मंडी में तैनात गया है। कमांडेंट तृतीय आईआरबी पदम चंद को कमांडेंट, प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।