नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल जमानत परः अनुराग
बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी भ्रष्टाचार के चलते जमानत पर हैं। अब ईडी ने उनकी संपत्ति को भी जब्त किया है। इससे दिखता है कि कैसे कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ मिलकर इन्होंने भ्रष्टाचार किया। हजारों करोड़ की संपत्ति बनाई। अब जब इसे जब्त किया, तो इन्हें परेशानी हो रही है।
पांच गुना बढ़े रेत-बजरी के दाम
अनुराग बोले कि जब जिसका दिल करे किसी की माइनिंग बंद कर दो, किसी की ऑन कर दो। जनता को जानने का हक है कि पिछले कुछ माह में प्रदेश में रेत बजरी के पांच गुना ज्यादा दाम हो गए, एक ओर तेल के टैक्स बढ़ाए, दूसरी ओर यह दाम बढ़ाए। जब से कांग्रेस सरकार आई है, जनता दुखी है।