फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद सत्र: लोकसभा में उठा डलहौजी को रेलमार्ग से जोड़ने का मुद्दा

Thu, 09 Dec 2021 05:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर ने गुरुवार को लोकसभा में उठाया। शून्यकाल के दौरान उन्होंने पठानकोट (चक्की बैंक) रेललाइन से डलहौजी को जोड़ने के प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय से विचार करने का अनुरोध किया। कहा कि चंबा जिला  देसी-विदेशी पर्यटकों में समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिकता और नैसर्गिक आभा के कारण विख्यात है।
विज्ञापन
कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी डलहौजी को रेलमार्ग से जोड़ने का मुद्दा कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर ने गुरुवार को लोकसभा में उठाया। शून्यकाल के दौरान उन्होंने पठानकोट (चक्की बैंक) रेललाइन से डलहौजी को जोड़ने के प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय से विचार करने का अनुरोध किया। कहा कि चंबा जिला  देसी-विदेशी पर्यटकों में समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिकता और नैसर्गिक आभा के कारण विख्यात है। इस जिले की विशिष्ट वनसंपदा, पर्वत शृंखलाओं के रोचक दृश्य बरबस ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 6500 वर्ग किलोमीटर में फैले इस जिले के एक तरफ जम्मू-कश्मीर की सीमाएं हैं तो दूसरी ओर पंजाब लगता है।

विज्ञापन


जिले की 50 प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जाति और जनजाति से संबंधित है। उन्होंने कहा कि चंबा एक आकांक्षी जिला है। यहां के विकास पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कहा कि डलहौजी का संबंध नेताजी सुभाष चंद्र बोस और क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के चाचा स्वतंत्रता सेनानी अजीत सिंह से भी रहा है। डलहौजी की दूरी पठानकोट रेलवे स्टेशन से मात्र 85 किलोमीटर है। उन्होंने भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह जैसे महत्वाकांक्षी रेलमार्ग निर्माण की योजना को स्वीकृति देकर हिमाचल वासियों की आकांक्षाओं को बुलंदियां देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें