फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल बसस्टैंड से शिफ्ट होंगी दुकानें, बनेगी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसबीटी की तर्ज पर होगा पार्किंग का निर्माण, 200 वाहन हो सकेंगे पार्किंग में खड़े
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन से खर्च होंगे आठ करोड़
डीडीयू आने वाले मरीजों को भी होगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में टुटीकंडी आईएसबीटी की तर्ज पर लोकल बस स्टैंड में बहुमंजिला पार्किंग बनेगी। इसके लिए करीब एक दर्जन दुकानें तोड़ी जाएंगी। इन दुकानों को बस स्टैंड पर ही एक व्यावसायिक परिसर बनाकर शिफ्ट किया जाएगा। कारोबारियों से सहमति मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है।
नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने इस बारे में कारोबारियों के साथ बैठक कर ली है। इस दौरान कारोबारियों ने अपना पक्ष रखा। कहा कि वह दुकानें खाली करने को तैयार हैं लेकिन नगर निगम सुनिश्चित करे कि उनका कारोबार प्रभावित न हो। इनके लिए दुकानों की व्यवस्था की जाए ताकि वह अपना काम जारी रख सके।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि यह प्रोजेक्ट शहर के फायदे का है। इससे पार्किंग की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी। कारोबारियों का काम प्रभावित न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। इन्हें बाकायदा दुकानें बनाकर दी जाएंगी। स्मार्ट सिटी मिशन से बनने वाली इस पार्किंग का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा है। आठ करोड़ रुपये खर्च कर यहां 200 वाहनों की पार्किंग बनाई जानी है। लोनिवि ने इसकी ड्राइंग और प्लान तैयार कर लिया है। जल्द ही टेंडर कॉल कर इसका निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बाजार और अस्पताल
जाने वालों को सुविधा
शहर के आईएसबीटी और लोकल बसस्टैंड के पास कोई भी बड़ी पार्किंग नहीं है। इस पार्किंग के बनने से खरीदारी करने बाजार आने वाले लोगों को फायदा होगा। वह बस स्टैंड पर गाड़ी पार्क कर बाजार जा सकेंगे। दूसरी ओर साथ लगते डीडीयू अस्पताल में भी तीमारदारों और मरीजों के लिए कोई बड़ी पार्किंग नहीं है। इन्हें भी इस पार्किंग के बनने से फायदा होगा। स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने पहले ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें