फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के तीन जिलों में चुनाव का जिम्मा संभालेगी पैरामिलिट्री फोर्स

Wed, 13 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही पुलिस प्रशासन भी चुनाव के लिए तैयार हो गया है। चुनाव के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को मुस्तैद बनाने के लिए पुलिस रेंज नॉर्थ जोन कांगड़ा में पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात होंगे।

विज्ञापन


पैरामिलिट्री फोर्स के जवान आगामी एक-दो दिन में जिला कांगड़ा, चंबा और ऊना के मतदान केंद्रों पर तैनात हो जाएंगे। पुलिस रेंज नॉर्थ जोन कांगड़ा को संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी मिल चुकी है।

अब इसी के आधार पर इस पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात करने की योजना बनाई जा रही है। आगामी एक-दो दिन में यह पैरामिलिट्री फोर्स तीनों जिलों में सुरक्षा-व्यवस्था का जिम्मा पुलिस प्रशासन के साथ संभाल लेगी और चुनावों तक तीनों जिलों में ही डटी रहेगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस रेंज नॉर्थ जोन कांगड़ा के तहत जिला कांगड़ा, ऊना और चंबा में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अपनी सेवाएं देंगे। पुलिस को क्रिटिकल और वलनरेबल पोलिंग स्टेशनों की जानकारी मिल चुकी है। एक-दो दिन में फोर्स को तैनात कर दिया जाएगा। - डॉ. अतुल फुलझेले, आईजी, नॉर्थ रेंज कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें