फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paragliding: एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप में नेपाल के अमन थापा ओवरआल चैंपियन

Sat, 18 Nov 2023 02:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

महिला वर्ग में बीड़ की तरन्नुम ठाकुर विजेता बनीं। भारत की ही स्वप्ना कुमारी दूसरे और ऑस्ट्रिया की पोलिना तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
नरवाना में एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते विधायक सुधीर शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरवाणा में एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप में नेपाल के अमन थापा ओवरआल चैंपियन बने। कुल सात राउंड में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें विजेता बनने पर डेढ़ लाख रुपये और 24 कैरेट सोने का मेडल भेंट किया गया। भारत के अक्षय कुमार दूसरे और सुंशात ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


अक्षय कुमार को एक लाख और सिल्वर मेडल और सुशांत ठाकुर को 75 हजार रुपये और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में बीड़ की तरन्नुम ठाकुर विजेता बनीं। भारत की ही स्वप्ना कुमारी दूसरे और ऑस्ट्रिया की पोलिना तीसरे स्थान पर रहीं।

इंडियन नेशनल स्पर्धा में अक्षय कुमार पहले, सुशांत ठाकुर दूसरे और योगराज तीसरे स्थान पर रहे। इस वर्ग के विजेताओं को क्रमश: 50 हजार, तीस हजार और बीस हजार की नकद राशि और मेडल प्रदान किए गए। टीम इवेंट में आकाश एडवेंचर पहले, एंटी ग्रेवटी दूसरे और आकाश एडवेंचर वन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


विजेताओं को क्रमश: पचास हजार, तीस हजार और बीस हजार का नकद पुरस्कार तथा मेडल प्रदान किए गए। पांच दिवसीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप के समापन पर मुख्यातिथि विधायक सुधीर शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें