फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग: पायलट ने बीड़ बीलिंग से मनाली के लिए भरी उड़ान, बड़ा भंगाल की पहाड़ियों में फंसा, एयर लिफ्ट किया

Thu, 21 Apr 2022 08:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

बुधवार को दिल्ली के पैराग्लाइडर पायलट सुमित ने हाईफ्लाई पैराग्लाइडिंग के तहत मनाली के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन, बीड़ की पहाड़ियों पर अचानक बादल छा जाने और हवा का रुख बदलने के कारण पायलट को लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट ने बड़ा भंगाल की पहाड़ियों के बीच लैंडिंग की।
विज्ञापन
पैराग्लाइडर पायलट को सुरक्षित बचाया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बीड़ बिलिंग से मनाली के लिए उड़ान भरने के बाद बड़ा भंगाल में फंसे दिल्ली के पैराग्लाइडर पायलट को सुरक्षित बचाकर मनाली पहुंचाया गया है। पायलट बड़ा भंगाल की पहाड़ियों पर लैंड करते समय फंस गया था। एयर हिमालयन की टीम ने पायलट को बड़ा भंगाल की पहाड़ियों से सुरक्षित निकालकर मनाली पहुंचाया। मेडिकल जांच के बाद पैराग्लाइडर पायलट स्वस्थ है। बुधवार को दिल्ली के पैराग्लाइडर पायलट सुमित ने मनाली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बीड़ की पहाड़ियों पर अचानक बादल छा जाने और हवा का रुख बदलने के कारण पायलट को लैंड करना पड़ा।

विज्ञापन


पायलट ने बड़ा भंगाल की पहाड़ियों के बीच लैंडिंग की। इस कारण वह फंस गए और मनाली की ओर नहीं आ पाए। एक विशेष उपकरण से पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन से संपर्क में थे। लिहाजा, एसोसिएशन की ओर से एयर लिफ्ट करने के लिए एयर हिमालय से संपर्क किया गया। एयर हिमालय ने गुरुवार को बड़ा भंगाल के लिए उड़ान भरी। बड़ा भंगाल की पहाड़ियों में सुमित को ढूंढने के बाद एयर लिफ्ट कर मनाली पहुंचाया गया। एयर हिमालय के निदेशक अमिताभ शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही बचाव टीम तैयार कर बड़ा भंगाल के लिए सुबह ही भेजी गई थी। सुमित को एयर लिफ्ट कर मनाली पहुंचाया गया है। मेडिकल जांच में बिल्कुल स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें