फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: पैराग्लाडिंग करते समय गिरने से विदेशी पायलट की मौत, मनाली के मढ़ी में हुआ हादसा

Fri, 01 Nov 2024 06:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

पर्यटन नगरी मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल मढ़ी में पैराग्लाडिंग करते हुए गिरने से विदेशी महिला की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
पैराग्लाइडर क्रैश(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल मढ़ी में पैराग्लाडिंग करते हुए गिरने से विदेशी महिला की मौत हो गई है। हादसा बुधवार को पेश आया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चेक गणराज्य मिसुर्सवा डिटा केसका मढ़ी में पैराग्लाडिंग कर रही थीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल: डॉक्टरों को गांवों में सेवाएं देने पर पीजी के लिए मिलेंगे पाच अंक, अदालत के आदेशों पर लागू होंगे नियम

वह खुद ही पैराग्लाइडर को उड़ा रही थी। अचानक उसका ग्लाइडर क्रेश हो गया। चोट लगने के कारण महिला  को मिशन अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला के परिजनों को दूतावास के माध्यम से सूचना भेजी गई है। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू के भुट्टी गांव में पैराग्लाइडर की आपात लैंडिंग
कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के भुट्टी में एक पैराग्लाइडर ने आपात लैंडिंग की है। विदेशी पायलट ने मनाली से उड़ान भरी थी, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के चलते उसे आपात लैंडिंग ही करनी पड़ी। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हादसा पेश नहीं आया। आपात लैंडिंग करने वाला पायलट रूस का नागरिक है। इसका एक सोशल मीडिया भी  वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें