पन्नू ने फिर धमकी दी है कि धर्मशाला में खालिस्तान के झंडे सीएम जयराम ठाकुर के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि हिमाचल को खालिस्तान जनमत संग्रह से फिर पंजाब का हिस्सा बनाया जाएगा।
अलगाववादी समूह ‘सिख फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) के नाम से सोमवार को एक नया वीडियो जारी हुआ है। इसमें दावा किया गया है कि धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उठाए गए खालिस्तान के झंडे कार्यकर्ताओं के माध्यम से भेजे गए थे। वे मंडी में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की जनसभा में भाग लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ गए थे। एसएफजे के जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से इस वीडियो को वायरल कर कहा गया है कि चूंकि केजरीवाल-मान ने पंजाब चुनाव के दौरान आप को छह मिलियन डॉलर से अधिक का दान देने के बावजूद खालिस्तान समर्थक सिखों को धोखा दिया था।
विज्ञापन
अब एसएफजे खालिस्तान जनमत संग्रह को बढ़ावा देने के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान के करीबी कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल करेगा। पन्नू ने फिर धमकी दी है कि धर्मशाला में खालिस्तान के झंडे सीएम जयराम ठाकुर के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि हिमाचल को खालिस्तान जनमत संग्रह से फिर पंजाब का हिस्सा बनाया जाएगा। एसएफजे ने पहले ही घोषणा कर दी है कि जून में ऑपरेशन ब्लू स्टार के 38वें वर्ष के दौरान खालिस्तान समर्थक समूह हिमाचल प्रदेश में खालिस्तान जनमत संग्रह के लिए मतदान की तारीख की घोषणा करेगा।