फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कंडवाल में मोर्टार मिलने से हड़कंप, पुलिस ने लगाया पहरा

Thu, 31 Aug 2023 08:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कंडवाल(कांगड़ा)

सार

 कांगड़ा जिले में पुलिस थाना नूरपुर की पुलिस चौकी कंडवाल के तहत निमार्णाधीन राजमार्ग पर नागनी में एक मोर्टार बम मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कंडवाल में मोर्टार मिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना नूरपुर की पुलिस चौकी कंडवाल के तहत निमार्णाधीन राजमार्ग पर नागनी में एक मोर्टार बम मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को निर्माणाधीन राजमार्ग के कार्य में लगी कंपनी के कर्मचारियों को नागनी के समीप सड़क में मिट्टी समतल करने के दौरान एक मोर्टार मिला। इसको देखकर घबराए कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस चौकी कंडवाल को दी। सूचना मिलते ही चौकी के एएसआई संजय शर्मा ने अपनी टीम को साथ लेकर मौके का दौरा किया।

विज्ञापन


उन्होंने एएसपी जिला नूरपुर मदन कांत तथा एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह को सूचित किया। साथ ही मोर्टार के इर्द-गिर्द मिट्टी की बोरियां भरकर लगा दीं। एएसपी मदन कांत तथा एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह, डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा, एसएचओ सुरिंदर धीमान ने मौके का जायजा लिया। एएसपी और एसडीएम ने बताया कि ममून आर्मी यूनिट के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। इस पर यूनिट के अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीम बाहर गई हुई है और वह शुक्रवार आकर जांच करेगी। एएसपी ने बताया कि बम के पास पुलिस का पहरा लगा दिया गया है और कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें