बीते चुनाव में मंडी लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी शिकस्त खाने वाले पूर्व मंत्री पंडित सुखराम के पोते और भाजपा विधायक अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने दिल्ली में टिकट के लिए फिर लॉबिंग शुरू कर दी है। बुधवार को आश्रय ने दिल्ली में सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भेंट की।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस संगठन एवं मंडी संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा की। आश्रय ने बताया कि उनकी राहुल गांधी के साथ संगठन की मजबूती और कमजोरियों पर चर्चा हुई है। पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का आदेश करेगी तो वह तैयार हैं। अगर अन्य नेता को प्रत्याशी बनाती है, तो वह उनका समर्थन करेंगे।