फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में उप चुनाव, पढ़िए पूरा शेड्यूल

Fri, 07 Nov 2014 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला जिला की पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद, पंचायत समिति और पंचायतों में रिक्त जन प्रतिनिधियों पदों के लिए उपचुनाव तीस नवंबर को होंगे। चुनाव के लिए जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय से रिक्त पदों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


जिला शिमला के विभिन्न विकास खंडों में 21 पदों पर यह उपचुनाव होंगे। इनमें चार पंचायत प्रधान, एक पंचायत समिति सदस्य और एक उपप्रधान के साथ 15 वार्ड सदस्य के पद के लिए चुनाव होना है।

जिला पंचायत अधिकारी प्रेम तांटा ने कहा कि इन चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचायत उपचुनाव के लिए जारी शेडयूल के मुताबिक 13,14,15 को 11 से तीन बजे तक नामांकन भरे जाने जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 17 नवंबर को छंटनी, 19 को नामांकन वापसी दस से तीन बजे तक, 19 नवंबर को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। 30 नवंबर को सुबह सात से तीन बजे तक मतदान और पंचायत प्रधान, उपप्रधान का परिणाम घोषित होगा।

डीसी ने जारी की अधिसूचना

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना और प्रदेश पंचायतीराज निर्वाचन नियम के तहत डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी दिनेश मल्होत्रा ने जारी की है। इसमें ठियोग, मशोबरा, चौपाल, छोहारा, रामपुर, जुब्बल-कोटखाई, रोहडू, बसंतुपर और नाकरंडा विकास खंडों में चुनाव करवाए जाएंगे। जिला पंचायत अधिकारी प्रेम तांटा ने चुनाव के लिए उपनिर्वाचन अधिकारी तैनात करने पर राज्य चुनाव आयोग का आभार जताया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें