बजट अनुमानों पर चर्चा के लिए दूसरे दिन भी विभागों ने रखीं अपनी मांगें
बजट अनुमानों पर चर्चा के लिए दूसरे दिन भी विभिन्न विभागों ने अपनी मांगें रखीं। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में आईटी, स्वास्थ्य, भाषा-संस्कृति, सूचना एवं जनसंपर्क, निर्वाचन और युवा सेवाएं एवं खेल जैसे महकमों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। प्रशासनिक सचिवों में से मंगलवार को अभिषेक जैन आईटी विभाग की मांगों को प्रस्तुत करने पहुंचे। प्रधान सचिव वित्त एवं योजना देवेश कुमार की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ बैठक होने सलाहकार योजना डॉ. बसु सूद ने आगामी बैठकें लीं।