फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और धुंध में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, उपप्रधान समेत दो की मौत

Tue, 14 Jan 2020 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धर्मपुर-मढ़ी-संधोल मार्ग पर मयोह चकयाना के पास सोमवार रात भारी बारिश और धुंध के कारण एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में ध्वाली पंचायत के उपप्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे का पता मंगलवार सुबह चला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान ध्वाली पंचायत के उपप्रधान शशि कुमार (41) पुत्र प्रकाश चंद और जीवन कुमार उर्फ जुगनू पुत्र कांशी राम निवासी ध्वाली, धर्मपुर के रूप में हुई है। दोनों अपने काम से घर की ओर लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। डीएसपी चंद्रपाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। प्रशासन ने फौरी राहत जारी कर दी है।

हादसे से पहले किया फोन : बारिश बड़ी है, पहुंच रहे हैं हम
बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ देर पहले दोनों दोस्तों ने अपने घरों में फोन किया था। कहा था कि बारिश बड़ी है। लेकिन वे ध्यान से पहुंच जाएंगे। जब कार सवार दोनों देर रात तक अपने घरों में नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर काल किया लेकिन वह जवाब नहीं दे पाए। जब सुबह हुई तो गांव के कुछ युवक बाइक पर निकले। घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें सड़क के किनारे एक बैग मिला। साहस दिखाते हुए कार के शीशे तोड़ कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन


मकर संक्रांति के दिन शोक में डूबा क्षेत्र
मकर संक्रांति के दिन युवाओं की मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों अभागों को पावन त्योहार से पहले घर के समीप ही दर्दनाक मौत मिली। सूचना मिलते ही पूरा गांव घटनास्थल पर पहुंच गया। मृतक शशि कुमार अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की छोड़ गया है, जबकि जीवन कुमार के दो बेटे हैं। हादसे पर आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें