फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक भर्ती: अब वेटिंग लिस्ट वालों को मिलेगी नौकरी

Wed, 27 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग से ऐसे लोगों की लिस्ट मांगी है जिन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने तीन महीने पहले पंचायत सहायक परीक्षा की परिणाम घोषित कर दिया लेकिन इसमें दर्जनों लोगों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग से ऐसे लोगों की लिस्ट मांगी है जिन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।
विज्ञापन


सरकार अब इनके स्थान पर वेटिंग लिस्ट अभ्यार्थियों को नौकरी का मौका देगा। पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि कई लोग ऐसे है जो परीक्षा और साक्षात्कार में पास हो गए थे लेकिन इन लोगों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि यह लोग पंचायत सहायकों की नौकरी करने के इच्छुक नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग से इसकी लिस्ट मांगी गई है।

प्रदेश सरकार को नहीं मिल रहा मनरेगा का पैसा
ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को मनरेगा का पैसा नहीं मिल रहा है। जो पैसा केंद्र से जारी हुआ है उसमें अधिकांश पैसा देनदारी में चला जाएगा। नई कार्य करने के लिए प्रदेश सरकार को केंद्र से कम धन दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें