फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भाजपा में शामिल होने के मंत्री के दावों की खुली पोल

Sun, 24 Jan 2021 08:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हरिपुर/मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
सरसेई पंचायत की प्रधान सरला देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरसेई पंचायत प्रधान के भाजपा में शामिल होने के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के दावों की 24 घंटों के अंदर ही पोल खुल गई है। सरसेई पंचायत प्रधान ने भाजपा में शामिल होने के दावे को सिरे से नकारते हुए इसे बेबुनियाद बताया है। बाकायदा सरसेई पंचायत की प्रधान सरला देवी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उन्होंने पंचायत का चुनाव बतौर आजाद उम्मीदवार लड़ा था। वह अब भी आजाद हैं। 

विज्ञापन


वह भाजपा में शामिल में नहीं हुई हैं। सरला देवी ने कहा कि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह से शिष्टाचार भेंट हुई थी। बाद में इसे कुछ और रूप दिया गया। चुनाव के दौरान उन्हें जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। ऐसे में वह अब पंचायत के विकास के लिए कृत संकल्प हैं।

शिक्षा मंत्री ने 23 जनवरी को फेसबुक पर पोस्ट किया था कि ग्राम पंचायत सरसेई की नवनिर्वाचित प्रधान सरला देवी ने पार्टी कार्यकर्ता केहर सिंह राणा, संतोष कुमार, लाल चंद, कुबेर कटोच, केशव की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा है। शिक्षा मंत्री की ओर से यह भी कहा गया था कि पार्टी में उन्हें उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें