फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarpanch Award: डोल भटेड़ की पंचायत प्रधान शालू को मिलेगा नेशनल आइडियल सरपंच अवार्ड

Wed, 23 Nov 2022 07:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंज/कोटला (कांगड़ा)

सार

दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में 26 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार मिलेगा। 26 वर्षीय शालू ने एमए के साथ जेबीटी की है। वह युवा पंचायत प्रधान होने के साथ लोगों की समस्या के समाधान के प्रति चिंतित रहती हैं। 
विज्ञापन
डोल भटेड़ की पंचायत प्रधान शालू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली विधानसभा क्षेत्र की डोल भटेड़ पंचायत की प्रधान शालू को उत्कृष्ट कार्य के लिए नेशनल आइडियल सरपंच के अवार्ड से नवाजा जाएगा। दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में 26 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार मिलेगा। 26 वर्षीय शालू ने एमए के साथ जेबीटी की है। वह युवा पंचायत प्रधान होने के साथ लोगों की समस्या के समाधान के प्रति चिंतित रहती हैं। पंचायत प्रधान बनने के बाद अपनी पंचायत में लोगों की समस्याएं हल करने में अहम भूमिका अदा की है। गरीब लोगों के उत्थान के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया।

विज्ञापन


पंचायत में विकास कार्यों को गति दी। उन्होंने एक साल के कार्यकाल में गरीब परिवारों के 92 शौचालय का निर्माण करवाया। करीब 50 शौचालय बनवाने की तैयारी चल रही है। शालू राष्ट्रीय सरपंच संघ उत्तर जोन की महासचिव और बिटिया फाउंडेशन की राज्य सचिव भी हैं। नाथ योगी समाज की राज्य प्रधान हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोगों में संजय भारद्वाज, कैप्टन दुनी चंद, चमेल सिंह, रक्षपाल शर्मा, करनैल सिंह और सतपाल सिंह आदि ने शालू को बधाई दी है। डोल भटेड़ पंचायत की प्रधान शालू ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पंचायत के विकास को गीत देना है। इसके लिए लोगों से पूरा सहयोग मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें