फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव आज

Sun, 30 Nov 2014 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव आज हो रहे हैं। ये उपचुनाव प्रदेश में 26 प्रधानों, 20 उप-प्रधानों, 22 ग्राम पंचायत सदस्यों, 8 पंचायत समिति सदस्यों, एक जिला परिषद सदस्यों के अलावा नगर पंचायत सरकाघाट के एक वार्ड सदस्य के लिए होंगे।
विज्ञापन


मतदाताओं की सुविधा के लिए नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) का विकल्प उपलब्ध करवाने के लिए मत पत्र पर रंगीन स्टीकर लगाए गए हैं। राज्य चुनाव आयुक्त टीजी नेगी ने बताया कि रंगीन स्टीकर संबंधित सभी जिलों को उपलब्ध करवाए गए हैं।

नोटा के पक्ष में डाले गए मतों को मतगणना प्रपत्र और निर्वाचन परिणाम के प्रपत्र पर दर्शाया जाएगा, परंतु नोटा के पक्ष में हुए मतदान का परिणामों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने प्रदेश के पंचायती राज संस्थाओं के खाली पदों के लिए उपचुनाव के दिन इंडस्ट्रियल डिस्पयूट एक्ट के अंतर्गत स्थापित औद्योगिक प्रतिष्ठान और दुकानों को इस दिन बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें