फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव हिमाचल: पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना, प्रचार थमा

Fri, 15 Jan 2021 07:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।जिलों से 32 हजार मतपेटियों के साथ चुनाव ड्यूटी में तैनात आठ हजार पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा कर्मी को रवाना कर दिया गया है। राज्य चुनाव अधिकारी सजीव महाजन ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार बंद हो गया है। पोलिंग पाटियों को मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए रवाना कर दिया है। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रचार शुक्रवार को थम गया है। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। पहले चरण के चुनाव 17 जनवरी को होंगे। दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव के लिए 16 और 17 जनवरी को शाम 4 बजे प्रचार थम जाएगा। पंचायत चुनाव के लिए 17, 19 और 21 जनवरी को सुबह 8 से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद इसके बाद कोरोना संक्रमित होम क्वारंटीन वोटर एक घंटे तक वोट डाल सकेंगे।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान से एक दिन पहले मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन्हें सैनिटाइज किया जाएगा। प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के नतीजे इसी दिन शाम को घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि बीडीसी और जिप का परिणाम 22 जनवरी को घोषित होगा। पहले चरण में 17 जनवरी को 810 पंचायतों, 19 जनवरी को 867 और 21 जनवरी को 782 पंचायतों में मतदान होगा।राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के 51.50 लाख मतदाता 81, 675 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। प्रदेश की 3583 पंचायतों के वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के 1792 और जिला परिषद के कुल 249 सदस्यों का चुनाव होना है। ये सदस्य पंचायत समिति और जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनकर भेजेंगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ड्रोन, कैमरों से करेगी अतिसंवेदनशील बूथों की निगरानी

पंचायत चुनाव के लिए ऊना पुलिस ने कमर कस ली है। अतिसंवेदनशील बूथों पर ड्रोन, हैंड और बॉडी कैमरा तथा अन्य माध्यमों से निगरानी की जाएगी। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। चुनाव के दौरान जिले से हर तरह की सूचनाओं की प्राप्ति के लिए ऊना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 8219477707 को हेल्पलाइन के रूप में इस्तेमाल करेगी। इस पर कहीं पर भी हुड़दंग या अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत की जा सकेगी। 

सरहदी जिला होने के कारण बॉर्डर पर भी निगरानी बढ़ा दी है। सीमाओं वाले इलाकों पर पुलिस अतिरिक्त फोकस कर रही है। डे एंड नाइट मोबाइल नाका भी निगरानी कर रहा है। पुलिस ने क्यूआरटी भी गठित की है। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है। बूथों की सुरक्षा के अलावा गश्त भी बढ़ा दी है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। मुखबिरों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।  एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन तैयार है। जिले में पंचायत चुनाव के लिए 308 अतिरिक्त पुलिस जवान पहुंच चुके हैं। जिले में मतदान केंद्रों पर करीब 700 पुलिस कर्मी और अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इसमें 306 बटालियन से जवान, 215 पुलिस कर्मी, 240 होमगार्ड जवान शामिल हैं।

शराब समेत अन्य तस्करी भी निगरानी
पंचायत चुनाव दौरान पुलिस शराब समेत अन्य तस्करी को लेकर भी निगरानी रख रही है। जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। विशेषकर रात को पुलिस टीमें दबिश समेत निरीक्षण कर रही हैं। शहरी इलाकों में भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें