हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए खड़े होने वाले उम्मीदवारों को कसम खानी होगी कि वे न भांग पीएंगे और न ही पिलाएंगे। नामांकन पत्र के साथ पंचायती राज चुनाव नियमों में राज्य सरकार ने ये नई शर्त जोड़ी है। प्रत्याशियों को यह लिखकर देना होगा कि वे न तो नारकोटिक्स को अपनाएंगे और न ही इसे उगाएंगे। पंचायत समिति के लिए नामांकन 15, 16 और 17 दिसंबर को भरे जाएंगे। ये 11 से 3 बजे तक जिला चुनाव अधिकारी की ओर से निर्धारित स्थानों पर भरे जाएंगे।
इनकी स्क्रूटिनी 18 दिसंबर को 10 बजे के बाद होगी। 21 दिसंबर को 10 से 3 बजे के बीच कोई भी उम्मीदवार अपने नामांकन पत्रों को विदड्रा कर सकेगा। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की अंतिम सूची को 21 दिसंबर 2015 को इसके विदड्रावल के बाद दर्शा दिया जाएगा। नामांकन भरने से पहले उम्मीदवारों को कई बातों को लेकर लिखित घोषणा करनी होगी।