फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: आज मैदान छोड़ सकते हैं हजारों दावेदार

Sun, 20 Dec 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के मद्देनजर हजारों दावेदार सोमवार को मैदान छोड़ सकते हैं। हजारों दावेदार जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के पदों से अपनी दावेदारी छोड़ने की तैयारी में हैं। पंचायत चुनाव प्रक्रिया में चले मान-मनौव्वल के दौर के बाद कई दावेदार अपने नामांकन वापस ले लेंगे।
विज्ञापन


21 दिसंबर को नामांकन वापसी 10 से तीन बजे के बीच की जा सकेगी। उसके बाद ही चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की अंतिम सूचियों को संबंधित कार्यालयों के बाहर प्रदर्शित कर दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पांच दिसंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक दावेदार अपने नामांकनों की वापसी सोमवार को कर सकेंगे।

ये चुनाव ग्राम पंचायत के प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों के पदों के अतिरिक्त जिला परिषदों और पंचायत समिति के सदस्यों के पदों के लिए हो रहे हैं। 15, 16 और 17 दिसंबर को नामांकन भरे गए थे, जिसके बाद इनकी स्क्रूटिनी 18 दिसंबर को की गई।
विज्ञापन


21 दिसंबर को नामांकन वापसी और अंतिम सूचियों के दिखाए जाने के बाद पहले चरण का मतदान एक जनवरी, दूसरे चरण का तीन जनवरी और तीसरे चरण का पांच जनवरी को होगा। प्रधान, उपप्रधान और ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों के लिए मतों की गणना मतदान वाले दिन ही ग्राम पंचायत मुख्यालयों में होगी।

पंचायत समिति और जिला परिषदों के सदस्यों के लिए मतगणना सात जनवरी को साढे़ आठ बजे के बाद संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों में होगी। मतगणना जब तक पूरी नहीं हुई, तब तक चली रहेगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया आठ जनवरी को पूरी होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें