हिमाचल प्रदेश कड़ाके की ठंड पकी चपेट में है और इसी के साथ प्रदेश के छह शहरों का तापमान माइनस में चल रहा है। मौसम केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि सोमवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, मंगलवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने रविवार को बताया कि प्रदेश के भुंतर, कल्पा, ऊना, केलांग, सोलन और मनाली में पिछले 24 घंटे में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। उन्होंने कहा कि सोमवार को मौसम के लगभग सभी क्षेत्रों में शुष्क रहने के आसार हैं।
हालांकि, 22 और 23 दिसंबर को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, 24 दिसंबर से प्रदेश भर में मौसम साफ के साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस पर भी मौसम साफ रह सकता है।