प्रदेश की साढ़े 2700 पंचायतों की फाइनल मतदाता सूचियों की छपाई का काम शुरू हो गया है। इनकी त्रुटियों को जांचने का जिम्मा संबंधित पंचायतों के जिला अधिकारियों को सौंपा गया है। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार साढ़े 2700 पंचायतों की वोटर लिस्ट की छपाई का कार्य निजी प्रेस में शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे इन पंचायतों की मतदाता सूचियां छापी जाएंगी, वैसे ही इनको संबंधित जिलों को भेजा जा रहा है। जिलों को ये वोटर लिस्ट स्वयं जुटाने को कहा गया है। इससे पहले जिलों के अधिकारियों को इन वोटर लिस्टों की जांच करने की जिम्मा सौंपा गया है।
इन संबंधित जिलों को भेजने की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि समय पर ये लिस्टें संबंधित ब्लॉकों और पंचायतों तक पहुंचाया जा सकें। बताते हैं कि चुनाव आयोग ने पहले चरण में जिन पंचायतों की वोटर लिस्टों को फाइनल कर दिया है, उनकी छपाई का काम आरंभ किया है। इनकी बीस-बीस प्रतियां छापने के आदेश दिए गए हैं। अब शेष 875 पंचायतों की वोटर लिस्टों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इनमें 475 वह पंचायतें हैं, जिन पर पुनर्गठन का असर पड़ा है और शेष नई पंचायतें हैं।