फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: इस पंचायत में उपप्रधान पद के लिए चाचा-भतीजा में जंग

Thu, 24 Dec 2020 06:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए अभी नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन प्रत्याशी जोर-शोर से अपनी जीत का दम भरने लगे हैं।  हिमाचल के कांगड़ा जिले के विकास खंड फतेहपुर की पंचायत चकवाड़ी के वार्ड नंबर चार से देवराज व बालकृष्ण उपप्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी के साथ जीत के लिए आश्वस्त हैं। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं।

विज्ञापन


चाचा देवराज आठ बार पंचायत चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें एक बार पंच पद हासिल किया है। एक बार महिला सीट आरक्षित होने पर इनकी पत्नी निर्मल देवी प्रधान बन चुकी हैं। भतीजा बालकृष्ण दो साल पहले ही कला अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अब किसमें कितना है दम, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन चाचा-भतीजा की रोचक टक्कर लोगों के लिए चर्चा का विषय जरूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें