फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी बना पूरी फीस वसूलने की कोशिश में सरकार: विजेंद्र

Thu, 24 Dec 2020 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
विजेंद्र मेहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छात्र-अभिभावक मंच ने प्रदेश सरकार ने उपायुक्तों की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटियों के माध्यम से निजी स्कूलों में पूरी फीस वसूली करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा की अगुवाई में वीरवार को अभिभावकों ने उच्च शिक्षा निदेशालय के बाहर मंत्रिमंडल की बैठक के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सिर्फ ट्यूशन फीस वसूली के लिखित आदेश जारी नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान छात्र-अभिभावक मंच ने उच्च शिक्षा निदेशक को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। निदेशक ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि सरकार को पत्र के माध्यम से सूचित करके इस संदर्भ में उचित कदम उठाने का आग्रह किया जाएगा। मंच ने ज्ञापन सौंप कर ट्यूशन फीस के अलावा एनुअल चार्ज सहित सभी तरह के चार्जेज पर रोक लगाने की मांग की। 

उन्होंने मांग की है कि ट्यूशन फीस के अलावा एनुअल चार्जेज सहित सभी तरह के चार्जेज पर रोक लगाने हेतु प्रदेश सरकार व शिक्षा निदेशालय तुरन्त अधिसूचना जारी करें। मंच के सदस्यों ने शिक्षा अधिकारियों पर निजी स्कूलों पर नरम रहने का आरोप लगाया।  प्रदर्शन में विजेंद्र मेहरा, फालमा चौहान, कमलेश वर्मा, अमित कुमार, राजकुमार, राजेश शर्मा, रमेश शर्मा, सुनील चंदेल, रजनीश, हेमंत, भुवनेश्वर, तेजिंदर, योगेश वर्मा, प्रीतपाल मट्टू, पूनम, नितिन सूद, विक्रम ठाकुर,यशपाल शर्मा, बाबू राम,बालक राम, संगीता, रामप्रकाश, रमन थारटा, रिम्पल चौहान सहित कई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें